मस्तिष्क ज्वर से पांच और बच्चों की मृत्यु
गोरखपुर 13 अक्टूबर.वार्ता. उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बाबा राघवदासमेडिकल कालेज अस्पताल में पिछले 24 घंटों के दौरान मस्तिष्क ज्वर सेपीडित पांच और बच्चों की मृत्यु हो गई
मरने वालों में कुशीनगर जिले के दो और गोरखपुर ् संतकबीर नगरतथा मऊ जिले का एक.एक बच्चा शामिल है
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि गोरखपुर शहर स्थितबाबा राघवदास मेडिकल कालेज में भर्ती मस्तिष्क ज्वर से पीडित पांचबच्चों की पिछले 24 घंटों के दौरान मृत्यु होने के साथ क्षेत्र में जनवरी से अब तक इस रोग से मरने वालों की संख्या बढकर 303 हो गई1 सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में 24 नए रोगियों को भर्ती कराया गया जबकि मेडिकल कालेज व मण्डल के अन्य जिला चिकित्सालयों में 197 रोगियों का इस समय इलाज किया जा रहा है
उदय.शिव.प्रभु 1830वार्ता












Click it and Unblock the Notifications