राजधानी में दुर्गा पूजा महोत्सव 17 अक्टूबर से
लखनऊ 14 अक्टूबर .वार्ता. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव आगामी 17 अक्टूबर से शु हो रहा है
कैंट पूजा एवं सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ षष्ठी पूजा से होगा जबकि विजयादशमी के दिन दशमी पूजा. दर्पण विसर्जन और शांति जल के साथ समारोह का समापन होगा
समिति के महासचिव के.पी.बाल के मुताबिक वर्ष 1952 से कैंट क्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव में सैन्य बलों के अधिकारी तथा जवानों के अलावा स्थानीय लोग पूरी श्रद्धा एवं विश्वास से हिस्सा लेते हैं
श्री बाल ने बताया कि उस्मान रोड सदर बाजार स्थित दुर्गाबाडी में आयोजित समारोह का उद्घाटन लखनऊ स्थित मध्य कमान के चीफ आफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल गौतम दत्त करेंगे जबकि एवीएसएम लेफ्टिनेंट जनरल उत्पल भट्टाचार्य तथा सहारा इंडिया परिवार कीकुमकुम राय चौधरी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी
रंजीत आशा जगबीर1524वार्ता












Click it and Unblock the Notifications