दुबई के रास्ते पाकिस्तान आयेंगी भुट्टो
दुबई.13 सितंबर.वार्ता.पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी.पीपीपी.की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो 18 अक्टूबर को दुबई से गल्फ् एअरलाइन्स के विमान से पाकिस्तान आयेंगी
स्थानीय अखबार .गल्फ् न्यूज .के अनुसार सुश्री भुट्टो ने बताया कि वह दुबई से पाकिस्तान जायेंगी
इस बीच पीपीपी के समर्थक शुक्रवार को उनके दुबई स्थित निवास पर एकत्रित हुये और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी
सूत्रों के अनुसार दुबई से सुश्री भुट्टो के साथ कई पीपीपी नेता पाकिस्तान रवाना होंेगे
उल्लेखनीय है कि बुधवार को एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ् सुश्री भुट्टो को पाकिस्तान लौटने के कार्यक्रम को कुछ समय के लिये स्थगित करने की सलाह दी थी .जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था
सुश्री भुट्टो ने कहा कि जनरल मुशर्रफ् उनके कार्यक्रम से चिंतित नहीं है 1 सत्तारूढ पाकिस्तान मुस्लिम लीग.कायदे आजम.के नेता उनकी वापसी को लेकर डरे हुये हैं
अंकुर सुमन लखमी1706वार्ता












Click it and Unblock the Notifications