मृतक सलीम का बम कांड में हाथ नही..पुलिस
अजमेर 13 अक्टूबर .वार्ता. पुलिस ने अजमेर में ख्वाजा साहब कीदरगाह में हुये बमकांड में हैदराबाद निवासी सलीम के शामिल होने से इनकार किया है
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक .अपराध. ए के जैन ने आज यहांबताया कि बमकांड में मृतक सलीम की जेब से कोई तार बरामद नहींहुआ और वैसे भी महज तार के एक के टुकडे से विस्फोट करना संभव नहीं1 उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि रोकने केपीछे उसका संदिग्ध होना नहीं है बल्कि सही उत्तराधिकारी नहीं मिलना है1 राज्य सरकार उसके सही उत्तराधिकारियों के मिलने पर सहायता राशिसौंप देगी
श्री जैन ने बताया कि बम कांड की जांच के लिए एक विशेष जांचदल .एसआेजी. का गठन किया है और देश के विभिन्न राज्यों में जांचटीमों को रवाना किया गया है1 इस कांड की जांच के लिये एसआेजी केअलावा .सीबीआई. दिल्ली और गुजरात पुलिस की सहायता ली जा रही है1 उन्होंने बताया कि इस बम कांड में केवल स्थानीय लोगों का ही हाथ नहीं बल्कि बडे आतंकी संगठनों का हाथ है
लालवानी.शिव नंद1850 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications