बाल विकास परियोजना अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
ंइंदौर 14 अक्टूबर.वार्ता.मध्यप्रदेश के बाल विकास परियोजनाअधिकारी वेतन बढाने और अन्य सेवा शतो को लेकर कल सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
मध्यप्रदेश बाल विकास परियोजना अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष रामचरण त्रिपाठी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारियों का वेतनमान5500 से 9000 है जो कि राजपत्रित अधिकारियों में सबसे कम है1उन्होंने कहा कि यह एक प्रशासनिक मजाक ही है कि नीचे कामकरने वाले सहायक सांख्यिकी अधिकारियों का वेतनमान भी 5500 से9000 है1 संघ ने वेतनमान बढाकर 6500 से 10500 करने की मांगकी है
श्री सिंह ने कहा कि एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यक्रमके अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारियों के वेतन संबंधी खर्चकी पूर्ति केन्द्र सरकार द्वारा की जाती है लेकिन फिर भी कई सालोंसेवेतन बढाए जाने की मांग लम्बित है 1 संघ ने पदों की कमी के चलते ज्यादातर अधिकारियों के बिनाकोई पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जाने की आेर शासन का ध्यानखींचते हुए अन्य विभागों की तरह तीन स्तरीय वेतनमान उनके लिएलागू किये जाने की मांग की है 1 संघ ने सामूहिक अवकाश के इसआंदोलन के बाद भी उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर कलमबंदहडताल पर जाने की चेतावनी दी है
अखिलेश इन्द्र लखमी1832वार्ता












Click it and Unblock the Notifications