सोने में मिलावट से उपभोक्ताओं को 7500 करोड़ रुपये का सालाना नुकसान
जोधपुर, 14 अक्टूबरः देश में सोने में मिलावट के कारण उपभोक्ताओं को करीब 7500 करोड़ रुपये का सालाना नुकसान उठाना पड़ रहा हैं.अखिल भारतीय उपभोक्ता संरक्षण संगठन के प्रदेश संरक्षक आनंद शर्मा ने आज यहां उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति 'उमस' के नवनिर्मित राजीव गांधी उपभोक्ता भवन के लोकार्पण समारोह में यह बात कही. उन्होंने कहा कि संगठन ने गत वर्ष सोने के 19 नमूने लिये थे जिनमें सभी में मिलावट पाई गई.उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनियों के डिब्बा बंद खाद्य पदाथो में भी 35 प्रतिशत मिलावट पाई गई.
उन्होंने बताया कि 'उमस' का करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में उपभोक्ता संरक्षण कानून की जानकारी देने एवं गोष्ठियां आदि के लिये बड़ा हॉल एवं मिलावट की जांच करने के लिये प्रयोगशाला एवं उपभोक्ता संरक्षण संबंधी साहित्य उपलब्ध कराने के लिये पुस्तकालय आदि का निर्माण कराया गया है. उपभोक्ता संरक्षण संस्था अब अपनी शाखाओं का राज्य भर में विस्तार करेगी. इस अवसर पर सर्व श्रेष्ठ उपभोक्ता सेवा प्रदान करने के लिये वर्ष 2006 के लिये संस्था द्वारा दूर संचार विभाग के जोधपुर मंडल के महाप्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया. यह पुरस्कार अब हर वर्ष दिया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications