बेनजीर भुट्टो की स्वदेश वापसी के मद्देनजर सुरक्षा के कडे इंतजाम

कराची.13 अक्टूबर .वार्ता. पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 18 अक्टूबर को स्वदेश वापसी के मौके पर संभावित खतरों के मद्देनजर चाक चौबंद सुरक्षा के लिए इंतजामों से संबंधित योजना को कल देर रात अंतिम रूप दे दिया गया

सूत्रों के अनुसार गृह सचिवालय में कल मध्य रात्रि के बाद तक चली एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा से जुडे पहलुओं का सूक्ष्मता से अध्ययन कर योजना कोे अंतिम रूप दिया गया1 बैठक में सिंध प्रांत और कराची शहर के पुलिस प्रमुखों ने भी भाग लिया 1 सुश्री भुट्टो की सुरक्षा के लिए बनाई गई योजना के तहत बाहरी और आंतरिक घेरे बनाये गये है 1 बाहरी घेरे में स्थानों की सुरक्षा के लिए एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किये जायेगे जबकि सुश्री भुट्टो के काफिले की सुरक्षा के लिए आंतरिक घेरे में भी एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेगे 1 सुरक्षा के लिए बनाये गये आंतरिक घेरे में पार्टी कार्यकर्ताआे को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा और इसमें सुश्री भुट्टो सुरक्षाकर्मियो से घिरी रहेगी

सूत्रों ने बताया कि योजना के पहले चरण के तहत पूर्व प्रधानमंत्री के आगमन के पहले ही मुख्य सडको को बंद कर दिया जायेगा1 उस दिन क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप भी बंद रहेगे

लेकिन अधिकारियों नें सूत्रों ने सुश्री भुट्टो की सुरक्षा से जुड़ी योजना को अंतिम रूप दिये जाने की रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है

अगले सप्ताह सुश्री भुट्टो की स्वदेश वापसी पर उनके स्वागत में होने वाली रैली जिन्ना टर्मिनल से शुरू होगी 1 रैली में पुलिसकर्मी .खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी वहां पल पल की गतिविधि पर नजर रखेगे

देवेन्द्र सचिन प्रकाश1222वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+