आंध्र में पटाखा बनाने के कारखाने में विस्फोट .दो की मौत छह घायल
येल्लेश्वरम .14 अक्तूबर .वार्ता . आंध्र प्रदेश के येल्लेश्वरम मेंं पटाखा बनाने के एक कारखाने में हुए विस्फोट से दो किशोरों की मौत हो गयी तथा छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये
पुलिस ने बताया कि विस्फोट एक मकान की पहली मंजिल में हुआ जहां पटाखा बनाया जाता था 1इसके अलावा वहां शिवपुरी से खरीदकर लाये गये और पटाखे भी रखे थे 1विस्फोट के कारण मकान की छत गिर गयी
लाइसेंसधारी वी नुका राजू नाम का व्यक्ति ने पटाखा बनाने के लिए आठ किशोरों को रखा था 1शवों को प्राथिपाड्डू सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा घायलों को काकिनादा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बतायी गयी1 पुलिस ने राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
नीलिमा.अजय नंद2124 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications