पोस्को विरोधियों ने बंधकों को रिहा किया
भुवनेश्वर 13 अक्तूबर .वार्ता. उडीसा में इस्पात कंपनी पोस्को का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों ने जगतसिंहपुर जिले के धिंकिया गांव में परियोजना स्थल पर दक्षिण कोरिया के तीन और एक भारतीय अधिकारी को आज शाम करीब छह घंटे तक बंधक बनाने के बाद रिहा कर दिया
अधिकारियों को तभी रिहा किया गया जब कुजांग थाने के प्रभारी द्वारा यह लिखकर दिये जाने के बाद कि पोस्को का कोई अधिकारी भविष्य में प्रस्तावित परियोजना में प्रवेश नहीं करेगा1 पुलिस ने बताया कि पोस्को विरोधी आन्दोलनकारियों ने कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबन्धक .निर्माण. के एस चोई और दो महाप्रबन्धकों एस एच नैम और टी जे अहन के अलावा पोस्को के भारतीय परियोजना एक कार्यकारी दिलीप आेा को कंपनी की मेगा इस्पात परियोजना द्वारा बनाये जाने वाले पत्तन के प्रस्तावित स्थल जटाधारी का दौरा करने के लिए चारों को बंधक बना लिया
उधर पोस्को ने कंपनी के अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जतायी और परियोजना स्थल पर ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को अवैध रूप से बंधक बनाये जाने पर गंभीर चिंता जतायी
नीलिमा समरेन्द्र अजय जगबीर1910जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications