यूपी में नकल अध्यादेश का कडाई से होगा पालन
जौनपुर, 14 अक्टूबरः उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने कहा है कि शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने के लिए नकल अध्यादेश का कड़ाई से पालन किया जायेगा.
त्रिपाठी ने कल शाम बदलापुर कस्बे में स्वतन्त्रता सेनानी सल्तनत बहादुर सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने के बाद कहा कि राज्य में शिक्षा में गुणवत्ता लाने और उसके गिरते स्तर को सुधारने के लिए परीक्षाओं में नकल अध्यादेश को कडाई से लागू किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि छात्रों के स्वकेन्द्र प्रणाली समाप्त कर दी गयी और लिये स्वकेन्द्र परीक्षा प्रणाली लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है तो अध्यापकों के लिए भी 80 प्रतिशत होनी चाहिए. अस्सी प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले अध्यापकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी.


Click it and Unblock the Notifications