ईद का पर्व हषोल्लास से मनाया
जयपुर 14 अक्टूबर .वार्ता. राजस्थान में ईद का त्यौहार हषोल्लास एवं परंपरागत साथ मनाया गया1 राजधानी जयपुर सहित सभी स्थानों पर मुसिलम भाईयों ने नमाज अदा कीतथा एक दूसरे को बधाई दी
जयपुर में ईदगाह स्थित मस्जिद में काफी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने नमाजअदा की1 जौहरी बाजार रामगंजोटवाडा स्थित मदीना मस्जिद में भी नमाज अदा की गई1 जयपुर के अलावा जोधपुर. कोटा. बीकानेर और अजमेर सहित सभी स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गयी और लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी1 इस अवसर पर सभी स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती
अजमेर संवाददाता के अनुसार सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में तीन दिन पूर्व हुये बम विस्फोट के बाद आतंक के साये और कडी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई
दरगाह से विस्फोट के बाद एक और बम मिलने और तीसरा बम भी होने की अफवाहों के चलते किसी अनिष्ट होने की आशंका के चलते नमाजियों ने सहमे हुये नमाज अदा की1 दरगाह परिसर स्थित शाहजहानी मस्जिद सरली मस्जिद अकबरी मस्जिद सहित केसरगंज स्थित ईदगाह में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की
इस अवसर पर सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये1 दरगाह के प्रवेश द्वारा पर जायरीनों की पूरी जांच करने के बाद प्रवेश दिया गया1 ईदगाह पर भी बडी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था
बम विस्फोट के विरोध और शोक के कारण दरगाह के खादिम समुदाय नेईद की दावतें नहीं की1 खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि खादिम समुदाय के हजारों परिवारों सहित अजमेर के अनेक मुसलमानों ने ईद के दिन नये कपडे नहीं पहने और दावते नही मनाई
इस बीच आज ईद के अवसर पर दरगाह की मजार शरीफ की आेर खुलने वाला जन्नती दरवाजा खोल दिया गया1 वर्ष में कुछ खास मौकों पर खुलने वाला धार्मिक मान्यताएं प्राप्त जन्नती दरवाजा आज रात बंद कर दिया जायेगा
लालवानी आशा जगबीर1810वार्ता












Click it and Unblock the Notifications