अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पांच बंगलादेशी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर 13 अक्टूबर .वार्ता.राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट कल शाम पांच बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है
रायसिंहनगर के थाना प्रभारी मोहन दादरवाल ने बताया कि कल शाम गांव सांवतसर के लोगों ने चार संदिग्ध व्यक्तियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा की आेर बढते देखा तो पुलिस को सूचित कर दिया और उन्हें वहीं पर बैठा लिया1 सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर चारों को गिरफतार कर लिया 1 श्री दादरवाल ने बताया कि चारों की पहचान बंगलादेश के कोकस बाजार में रहने वाले सिराज. शाह आलम. अब्दुल मजीद और नसीरूद्दीन के रूप में हुई है
उन्होंने बताया कि शुरूआती पूछताछ में इन लोगों के एक अन्य साथी की जानकारी मिलने के बाद सीमा क्षेत्र में उसकी तलाश की गई
इसी दौरान देर रात को 38 पीएस सीमा चौकी के पास सीमा सुरक्षा बल केगश्ती दल ने एक व्यक्ति को सीमा की आेर जाते देखा और उसे पकड लिया
इस बंगलादेशी की पहचान हमीद मिया निवासी दक्षिण नरविल्लाके रूप में की गई
संवाद शिव लख्मी1910वार्ता












Click it and Unblock the Notifications