इंदौर या भोपाल में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा
ग्वालियर 14 अक्टूबर.वार्ता.केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेलने कहा है कि वर्ष 2008 में मध्यप्रदेश में भी एक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की शुरूआत की जाएगी
सिंधिया स्कूल दुर्ग पर यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आये श्री पटेल ने विमानतल पर पत्रकारों से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए इंदौर या भोपाल में से एक स्थान का चयन किया जाएगा
श्री पटेल ने बताया कि एक दिसम्बर 2007 से दिल्ली से ग्वालियर होते हुए भोपाल तक इंडियन की विमान सेवा भी शुरू की जाएगी
उन्होंने कहा कि इससे पहले सांसद ज्योतिरादित्य के प्रयासों सेग्वालियर को एयर डेक्कन की विमान सेवा से जोडा गया था1 उन्होंनेआश्वस्त किया कि ग्वालियर को और अन्य विमान सेवाओं से जोडने केप्रयास किए जाएंगे
श्री पटेल ने बताया कि देश के 35 हवाई अड्डों का आधुनिकीकरणकिया जा रहा है1 इसी कडी में मध्यप्रदेश का भोपाल इंदौर औरखजुराहो हवाई अड्डों को भी शामिल किया गया है
सं.इंद्र नंद1958 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications