छत्तीसगढ सरकार के कामकाज पर टिप्पणी नहीं. पचौरी

बिलासपुर. छत्तीसगढ.14 अक्टूबर .वार्ता. केन्द्रीय संसदीय कार्य एवंकार्मिक राज्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने आजछत्तीसगढ की भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.सरकार के कामकाज परटिप्पणी करने से इंकार कर एकबारगी सबको चौंका दिया हालांकि इसकेफौरन बाद राज्य की जागरूक जनता पर यह जिम्मेदारी डालकर उसकापटाक्षेप भी कर दिया

बिलासपुर के पास कोटा में आज पत्रकारों से बातचीत में जब श्रीपचौरी से पूछा गया कि राज्य की रमन सिंह सरकार को वह कैसे आंकते हैं तो उन्होने कहा कि वह राज्य सरकार के कामकाज पर टिप्पणी नहीं करेंगे1 इस पर वहां मौजूद पत्रकारों के अलावा कांग्रेस के नेता भी थोडी देर के लिए अचकचा गये

लेकिन इसके फौरन बाद उन्होंने कहा कि यह काम वह छत्तीसगढकी जागरूक जनता के ऊपर छोडते हैं कि वह इस सरकार से कितनीखुश है1 उन्होने कहा कि वास्तव में यह जनता ही तय करती है किकोई सरकार उसकी आकांक्षाओं पर कितनी खरी उतरी है. उसने चुनाव के समय किए गए कितने वायदों को निभाया है. कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है और राज्य की कितनी प्रगति हुई है

श्री पचौरी ने कहा कि इस आधार पर वह कह सकते हैं कि आनेवाले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ की जनता कांग्रेस को हीसरकार बनाने के लिए विजयी बनाएगी

राजपूत.इंद्र वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+