जर्मन राष्ट्रपति कोहलर पर हमले की नाकाम कोशिश

फ्रें कफर्ट.14 अक्टूबर.रायटर. जर्मनी के राष्ट्रपति होस्र्ट कोहलर पर आज एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरा तोडकर हमला करने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण इसे नाकाम कर दिया गया

पुलिस के अनुसार श्री कोहलर पर यह हमला उस समय हुया जब वह अपनी पत्नी के साथ फ्रें कफर्ट पुस्तक मेले में आयोजित सम्मान समारोह से लौट रहे थे1पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय हमलावर ने सुरक्षा तोडकर श्री कोहनर पर लपकने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे बीच में ही दबोच लिया

हालांकि हमलावर श्री कोहनर का हाथ पकडने में कामयाब हो गया लेकिन संयोगवश उन्हें कोई चोट नहीं पंहुचा सका1प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सिरफिरा बताते हुये कहा कि वह अपनी किराये संबन्धी किसी समस्या की आेर राष्ट्रपति का ध्यान खींचने के लिये उनकी तरफ लपका था1इसकी पहचान फिलहाल जर्मनी में रह रहे रोमानिया के नागरिक रूप में की गयी है1 श्री कोहनर के प्रवक्ता ने हमले के पीछे किसी राजनीतिक मंशा की आशंका से इंकार किया है1प्रवक्ता ने श्री कोहनर के चोटिग्रस्त होने संबन्धी स्थानीय मीडिया की रिपोटों को भी गलत करार दिया

निर्मल.नंद1926 रायटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+