जम्मू कश्मीर में सेना के जवान का शव मिला
जम्मू 14 अक्तूबर.वार्ता. जम्मू कश्मीर के अखनूर में आज तडके आर्मी सर्विसेज कोर .ए एस सी. के एक जवान का शव अपनी यूनिट के डायनिंग हाल के पंखे से लटका हुआ मिला1 यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी
तेइस वर्षीय दिवाकर परिहार 510 ए एस सी बटालियन में था1 उसका शव तडके साढे पांच बजे मिला1 रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एस डी गोस्वामी ने यूनीवार्ता को बताया कि जवान मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला था
प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है1 मौत के कारणों का पता लगाने के लिये सेना ने भी .कोर्ट आफ इक्वायरी. शु कर दी है
रीता सुरेश जगबीर1418वार्ता











Click it and Unblock the Notifications