हिमाचल की सरसा नदी में सैंकडों मछलिया मरी
शिमला 14 अक्तूबर .वार्ता. हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के निकट सरसा नदी में सैंकडों मछलियां मृत पायी गयीं हैं
जिले के हरीपुर संधौली नाला और कंदूवाल गांव के बीच नदी में मरी हुई मछलियों को पानी के ऊपर बहते हुए देखा गया1 मछलियां पिछले शुक्रवार की शाम से मृत पायी गयीं1 चार महीनों के दौरान यहां मछलियों के मरने की यह तीसरी घटना है1 यहां प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार औद्योगिक इकाईयां नदी में जहरीले पदार्थ को छोड देती हैं जिससे मछली और दूसरे जलीय जीवों की मौत हो जाती है
राज्य के पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कोई भी अधिकारी इस संबंध में टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं है1 हाल ही में 23 औद्योगिक इकाईयों के पानी का नमूना लिया गया था1 इस वर्ष जुलाई और सितंबर में मछलियों की मौत होने पर 123 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किये गये थे1 तथा छह औद्योगिक इकाईयों के बिजली कनैक्शन काट दिये गये थे
इस घटना की जांच के लिये दो सदस्यीय समिति गठित की गयी थी
अरूण आशा जगबीर1634वार्ता












Click it and Unblock the Notifications