सत्ता संभालने के लिये जोडतोड कर रही है कांग्रेस . कुमार स्वामी
बेंगलूर .14 अक्टूबर. वार्ता . कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमार स्वामी ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राज्य में सत्ता में वापस आने के लिए जोड तोड की राजनीति कर रही है और इसी लिए विधानसभा को निलंबित रखा गया हे
श्री कुमार स्वामी को यहां ईदगाह मैदान पर आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है 1 उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह मध्यावधि चुनावों में भाग लेकर दिखाये
जनता दल .सेक्ुलर.के नेता श्री कुमार सवामी ने कहा कांग्रेस नेता धर्मनिरपेक्षता का राग अलाप रहे हैं 1 उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि राज्य में धर्मनिरपेक्ष तत्व सत्ता में आयें लेकिन यह फिजूल की बात है और यह पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश में हैं
उन्होंने जोर देकर कहा कि जद .एस. कांग्रेस के साथ दोबारा गठबंधन नहीं करेगा 1 श्री कुमार स्वामी ने मीडिया में छपी उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था था कि वह पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी .भाजपा . बी एस येदियुरप्पा कोई गोपनीय बातचीत कर रहे हैं
शोभित . अजय प्रेम .1904वार्ता












Click it and Unblock the Notifications