मेघालय पुलिस ने राष्ट्रीय उदयान में खोजी अभियान शु किया
शिलांग 13 अक्टूबर.वार्ता. मेघालय पुलिस ने भारत बंगलादेश सीमा पर दक्षिणी गारोहिल्स जिले में स्थित बाल पकरम राष्ट्रीय उदयान में छिपे उग्रवादियों की तलाश के लिये गहन तलाशी अभियान चलाया है
आधिकारिक सूत्रो ने आज यहां बताया कि अदर्धसैनिक बलों तथा विशेष अभियान शाखा के सैकडों सशस्त्र सुरक्षाबल उग्रवादियों की तलाश में उदयान में तलाशी अभियान में जुटे हैं 1 माना जा रहा है कि यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम .उल्फा. नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड.आईएम. तथा कई अन्य संगठनों के उग्रवादी वहां छिपे हुये हैं
पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एफ डी संगमा ने गारो हिल्स से फोन पर ेयूनीवार्ता े को बताया कि उदयान में उग्रवादियों की संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद खोजी अभियान चलाया गया है
गौरतलब है कि विभिन्न उग्रवादी संगठनों के सदस्य इससे पहले उदयान में प्रशिक्षण शिविर चलाते रहे हेंैं1 काफी बडे क्षेत्रफल में फैले होने के कारण यह उदयान उग्रवादियों के लिये सुरक्षित स्थान की तरह साबित हो रहा है
पंचानन इन्द्र अजय लखमी1947वार्ता












Click it and Unblock the Notifications