देश के हर विकासखंड में कालेज होगा . पचौरी
बिलासपुर. छत्तीसगढ 14 अक्टूबर .वार्ता.केन्द्र सरकार देश के सभीछह हजार विकासखंडो में कालेज खोलने पर विचार कर रही है1 केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं कार्मिक राज्यमंत्री सुरेश पचौरी ने आजबिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशीन गठबंधन .सपं्रग.सरकार ने देश के लगभग सभी छह हजार विकासखंडों में एक एक कालेज खोलने की योजना बनाई है जिसके लिए बजट में 42 हजार करोड रूपये का प्रावधान किया जायेगा1 उन्होने कहा कि वर्तमान में विकास दर 9 प्रतिशत के आसपास हैइसे बरकरार रखने और इससे नौजवानों को रोजगार के अवसर पैदा करनेके लिए गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा का इंतजाम करना होगा1 श्री पचौरी ने बताया कि ज्ञान आयोग ने भी उच्च शिक्षा के विस्तारके लिए देश में करीब 1500 विश्वविद्यालयों की आवश्यकता बताई हैइसके लिए निजी क्षेत्र से को भी प्रोत्साहित किया जायेगा1 राजपूत.इंद्र नंद1936 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications