नगालैंड में महिला के पास से ग्रेनेड लांचर बरामद
कोहिमा..14 अक्टूबर.वार्ता. नगालैंड के दीमापुर शहर के बर्मा कैम्प क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है
सरकारी सूत्रों ने आज यहां बताया कि लुमा अपोमाई नाम की इस महिला को कल एक अमरीका निर्मित ग्रेनेड लांचर के साथ गिरफ्तार किया1 वह सेनापति जिले के खुनखू नगा गांव की रहने वाली है
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका पति नगा सशस्त्र पुलिस में है और उसने यह हथियार एक अज्ञात कुकी महिला से लिया था1इसे ढाई लाख पये में बेचा जाना था
सूत्रों ने बताया कि हथियार तस्करी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं
जितेंद्र.रीता.ति्रपाठी124
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications