वामपंथी पार्टियों की सरकार को जनहित के काम पूरा करने की सलाह

नयी दिल्ली 14 अक्तूबर.वार्ता. भारत.अमरीका परमाणु करार पर तनाव छंटने के संकेतों के बीच वामपंथी पार्टियों ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार का ेअब जनहित के अधूरे कामों तथा उपेक्षित वचनों को पूरा करने और गुजरात विधानसभा चुनावों में धर्म निरपेक्ष ताकतों की अगुवाई के लिए कमर कसने की सलाह दी है

संप्रग सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे प्रमुख वामपंथी दलों के शीर्ष नेताओं ने आज यूनीवार्ता से अलग.अलग बातचीत में कहा कि कांग्रेस को अब गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ. विश्व हिन्दू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के लगातार तीसरे सत्तारोहण के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए धर्म.निरपेक्ष ताकतों की अगुवाई पर सारी ताकत एवं ऊर्जाोंक देना चाहिए

भाकपा के महासचिव ए.बी.बर्द्धन तथा राष्ट्रीय सचिव शमीम फैजी. लोकसभा में माकपा के उपनेता मोहम्मद सलीम तथा पोलित ब्यूरो सदस्य एम.के.पंधे और फारवर्ड ब्लाक के महासचिव देवब्रत विश्वास ने संप्रग सरकार को वाम अनुमोदित साा न्यूनतम कार्यक्रम.सीएमपी. के अधूरे कामों तथा उपेक्षित वचनबद्धताओं की भी याद दिलायी1 इन नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम तथा आदिवासियों को उनकी पारंपरिक वन भूमि पर मालिकाना हक दिलाने की मंशाओं को तो प्रभावी तरीके से अमल में लाया ही जाना चाहिए सरकार को अल्पसंख्यकों के सामाजिक उत्थान की खातिर सच्चर समिति की सिफारिशें क्रियान्वित करने .खेतिहर मजदूरों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की सामाजिक सुरक्षा और संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के विधायी प्रावधान के लिए भी ठोस कदम उठाना चाहिए

राजेश.ति्रपाठी सुरेश प्रकाश1127जारी.वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+