पाक में विपक्ष से अंतरिम सरकार के गठन में सहयोग की अपील

इस्लामाबाद. 14 अक्टूबर. वार्ता. पाकिस्तान के सूचना मंत्री मोहम्मद अली दुर्रानी ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अंतरिम सरकार के गठन में विपक्ष से सहयोग की अपील की है

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस आफ पाकिस्तान के मुताबिक श्री दुर्रानी ने कहा कि सरकार विश्वसनीय चुनाव क रवाने के वास्ते अंतरिम सरकार के गठन के लिए अधिकाधिक आमसहमति तैयार करना चाहती है. इसलिए विपक्षी दलों को अतंरिम सरकार के गठन में अवश्य ही अपनी भूमिका निभानी चाहिए

सूचना मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद सत्ताढ गठबंधन और मजबूत हुआ है तथा उम्मीद है कि आम चुनाव में और दल इस गठबंधन में शामिल होंगे1 उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की देश में लोकपि्रयता बढी है और उनके विरोधियों की संख्या घटी है

विपक्ष के बारे में उनका दावा था कि वह कमजोर हुआ है और अपने अस्तित्व की लडाई लड रहा है

सुमन.सचिनमहेंद्र1032वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+