गुजरात के मंदिर में भगदड़, 11 मरे
वडोदरा (गुजरात) 14 अक्तूबरः गुजरात में वडोदरा से 45 किलोमीटर दूर पावगढ़ पहाडी पर मां काली के मंदिर में आज भगदड मच जाने से 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये. पंचमहल के डीएम ने कहा कि भगदड लगभग 11 बजे तारापुर दरवाजे के पास मची जो मंदिर के मुख्य दरवाजे से कुछ ही दूर है. दर्शनार्थी बडी संख्या में आज मंदिर में दर्शन के लिये आये थे.
उन्होंनें कहा कि घायलों को हालोल के अस्पताल में दाखिल कराया गया है जिनमें दो की हालत चिन्ताजनक है. उल्लेखनीय है कि नवरात्रि का आज तीसरा दिन होने के कारण लगभग दो लाख से ज्यादा लोग मां काली का दर्शन करने मंदिर आये थे लेकिन यह नहीं पता चल सका कि भगदड़ कैसे मची.
होलाल के अस्पताल के मुर्दाघर में शवों को रखा गया है. मृतकों में चार महिलाये हैं. गौरतलब है कि इस मंदिर में पिछले तीन साल में यह दूसरी बडी दुर्घटना है. 2004 में मंदिर में जाने के लिए बने रोपवे के टूट जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी थी तथा 19 घायल हो गये थे.


Click it and Unblock the Notifications