बसपा विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ.14अक्टूबर.वार्ता.उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर केबहुजन समाज पार्टी.बसपा. विधायक अशोक राणा एवं उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ज्योतिबाफुलेनगर जिले केहसनपुर कोतवाली के स्याली जागीर के निवासी फुरकान अहमद ने कलरिपोर्ट दर्ज करायी कि उसने पिछले दिनों श्री राणा के घर सजावट काकाम किया था जिसके कुछ पैसे उनके पास बाकी थे

जिले के शिवहारा क्षेत्र के थाटरट गांव स्थित बसपा विधायक के घर बकाया पैसे लेने पहुंची फुरकान की बीवी एवं एक अन्य महिला तथा उसके दलित नौकर के साथ श्री राणा के भांजे उदित और सोनू ने बदतमीजी की. उन्हें मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी1 इस घटना के वक्त विधायक भी मौजूद थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों का पक्ष लेते हुए महिलाओं को डराया धमकाया

सूत्रों के मुताबिक पीडित पक्ष की तहरीर पर बसपा विधायक एवं उनके भांजे उदित और सोनू के खिलाफ भारतीय दंड संहिताकी धारा 147. 148. 354. 323. 504. 506. 342 एवं 307 तथाएससी/एसटी एक्ट की धारा 310 के तहत शिवहारा थाने में मुकदमादर्ज कर लिया गया है1 मामले की छानबीन की जा रही है

रंजीत.इंद्र नंद210

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+