आईएईए ने नेपाल को सदस्यता की मंजूरी दी.

काठमांडू. 14 अक्टूबर. वार्ता. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी .आईएईए. ने चिकित्सा और कृष िक्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को इच्छुक नेपाल को एजेंसी की सदस्यता की मंजूरी दी दे है लेकिन अब इस संबंध में अमरीका की मंजूरी मिलना बाकी है

नेपाल के प्रमुख अखबार .कांतिपुर . ने पर्यावरण. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिकों के हवाले से यह खबर दी है1मंत्रालय के वैज्ञानिकों के अनुसार इस संबंध में विदेश मंत्री सहाना प्रधान द्वारा सात जून को भेजे गये आवेदन पर आईएईए के निदेशक मंडल और महासभा ने विचारकर नेपाल को एजेंसी की सदस्यता देने को मंजूरी दी1 अब उसे अमरीका की मंजूरी मिलना बाकी है

जब इस संबंध में पर्यावरण. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक सलाहकार देवी दत्त पौडेल से पूछा गया कि आईएईए क ी सदस्यता से किसतरह फायदा मिलेगा तो उनका जबाव था ..एजेंसी की सदस्यता के बगैर नेपाल कैं सर के ईलाज के साथ साथ जीन अभियांत्रिकी के वास्ते अनुसंधान के लिए परमाणु सामग्री की अधिक मात्रा नहीं खरीद पाता है1.. श्री पौडेल के अनुसार आईएईए क ी सदस्यता का हवाला देकर चीन की कंपनी ने कैंसर के ईलाज के लिए आवश्यक थेरेपी भरतपुर कैंसर अस्पताल को देने से इंकार दिया था1 उन्होंने परमाणु प्रौद्योगिकी का बम बनाने में इस्तेमाल की संभावना को बिल्कुल खारिज कर दिया

वैज्ञानिक सलाहकार के अनुसार नेपाल को आईएईए का सदस्य बनने से पहले इस फैसले पर संसद से मंजूरी प्राप्त करनी होगी1 उनके अनुसार देश के वैज्ञानिक पिछले दस वषो से आईएईए की सदस्यता के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे हैं

सुमन सचिन लखमी1418वार्ता 1330

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+