फाइनल में जीतने का पूर्ण विश्वास नहीं था: अनीक
मुंबई 13 अक्टूबर.वार्ता. जी टीवी द्वारा गायन के क्षेत्र में प्रतिभा खोज के लिए शुरु किये गये ..टेलेन्ट हंट शो..सा रे गा मा पा 2007 में पहला स्थान जीतने वाले कोलकाता के अनीक धर ने कहा ..मुे फाइनल में जीतने का पूर्ण विश्वास नहीं था क्योंकि मेरे प्रतिद्वंद्वी राजा हसन और अमानत अली भी अच्छे गायक थे1 प्रतियोगिता जीतने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में अनीक न क हा कि वह माता काली का भक्त है और उसने अपने भाग्य का फैसला उन्हीं पर छोड दिया था 1 यहां अंधेरी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आज रात आयोजित एक भव्य समारोह में इस शो के विजेताओं की घोषणा की गई1अनीक को जीटीवी और यूनीवर्सल म्यूजिक की आेर से 50 लाख पये का संगीत अनुबंधऔर एक शेवरलेट स्पार्क कार भेंट की गई 1विजेताओं की घोषणा अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री विद्या बालन ने की 1
अनीक को कुल तीन करोड 65 लाख 85 हजार 134 वोट मिले 1 बीकानेर के राजा हसन को उपविजेता घोषति किया गया 1उसके पक्ष में लोगों ने तीन करोड 52 लाख 40 हजार 963 एसएमएस किये 1जबकि पाकिस्तान का अमानत अली द्वितीय उपविजेता रहा 1 अमानत के पक्ष में देश..विदेश से संगीत रसिकों ने तीन करोड 43 लाख 14हजार 257 एसएमएस किये 1 अमित राम0036वार्ता












Click it and Unblock the Notifications