अजमेर विस्फोट के तार हैदराबाद से जुडे होने की जांच

हैदराबाद. 14 अक्टूबर .वार्ता. अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में गुरूवार को हुए बम विस्फोट मामले के तार हैदराबाद से जुडे होने की आशंका पर ध्यान केन्दि्रत कर पुलिस अपनी जांच आगे बढा रही है

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त बलविंदर सिंह ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि अजमेर शरीफ दरगाह विस्फोट और 18 मई को मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट में समानताओं की जांच की जा रही है1 उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस का एक दल उप महानिरीक्षक की अगुवाई में कल यहां पहुंचा और अजमेर शरीफ दरगाह विस्फोट के तार हैदराबाद से जुडे होने की आशंका के बारे में उनसे मुलाकात की1 श्री सिंह ने कहा कि राजस्थान पुलिस का दल मक्का मस्जिद विस्फोट की जांच कर रहे हैदराबाद पुलिस के विशेष जांच दल के साथ मिलकर काम कर रहा है1 उन्होंने कहा कि अपने प्रवास के दौरान यह दल राज्य में हुए आतंकवादी हमलों और आतंकवादियों के काम करने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी एक त्र करेगा1 इसके अलावा वह आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के सिलसिले में हाल ही में पकडे गए 18 युवकों से भी पूछताछ कर सकता है

उल्लेखनीय है कि अजमेर में एक तेलुगु दैनिक में लपेटकर रखे गए एक बम के बरामद होने से दरगाह विस्फोट मामले के तार हैदराबाद से जुडे होने की आशंका को बल मिला है

अजमेर विस्फोट में मारे गए सैय्यद सलीम के इस मामले में शामिल होने के बारे में पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस को सलीम की भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं है1 उन्होंने कहा कि इस मामले में कई कोणों से जांच प्रक्रिया आगे बढायी जा रही है1 इसलिए फिलहाल सलीम की भूमिका के बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है

प्रकाश रीता अयज रामलाल172

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+