नेपाली कांग्रेस ने माआेवादियों के इरादों पर चिंता जतायी

काठमांडू.14 अक्टूबर.वार्ता. नेपाल में सबसे बडी राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस ने माआेवादियों के इरादों पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि सरकार के साथ समौता तोडने के बाद माआेवादी देश में आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं

नेपाली कांग्रेस ने कंम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल.सीपीएन. ..माआेवादी..के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा फैलाने वाली गतिविधियों की आलोचना करते हुये कहा है कि यह शांति समौते का मखौल उडाने वाली बात है1पार्टी की आेर से आज जारी बयान में कहा गया कि सीपीएन सत्तारूढ गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद देश कें विभिन्न भागों में हिंसा और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है

इसके अनुसार पिछले कुछ दिनों में शिक्षकों.राजनेताओं.पत्रकारों और बच्चों का अपहरण.जबरन बसूली और हत्या किये जाने की घटनाओं में इजाफा हुआ है1साथ ही मीडिया पर भी हमला कर माआेवादी गतिविधियों का निशाना बनाया गया है

बयान में कहा गया है कि सीपीएन और इससे जुडे संगठन नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मानसिक तौर पर उत्पीडित कर इनके बीच भय व्याप्त करने के लिये इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं1पार्टी ने इसकी कडी आलोचना करते हुये माआेवादियों से इन गतिविधियों से बाज आने की चेतावनी दी है जिससे कि देश में शांति व्यवस्था बनी रहे

निर्मल.नंद2153 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+