श्रीलंका सेना ने 11 तमिल विद्रोहियों को मारने का दावा किया
कोलंबो. 14 अक्टूबर .रायटर . श्रीलंका सेना ने ड़पो की कई घटनाओं में लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम .लिट्टे. के 11 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मीडिया सेंेटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने कल वावुनिया इलाके में हुई तीन ड़पों में नौ विद्रोहियों को मार गिराया 1 इन डपो में एक सैनिक की भी मौत हो गई और एक घायल हो गया
सेना ने बताया कि उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में हुई डपों में कल दो और तमिल विद्रोही मारे गये
हालांकि लिट्टे से अभी इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है
गौरतलब है कि वर्ष 2006 से सेना और विद्रोहियों के बीच हुई डप की विभिन्न घटनाओं में लगभग पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है
देवेन्द्र सचिन लखमी1415रायटर












Click it and Unblock the Notifications