म.प्र में ईद उल फ्ितर का त्यौहार हषोल्लास के साथ मनाया गया
भोपाल 14 अक्टूबर.वार्ता.मध्यप्रदेश में आज ईद उल फितर का त्यौहारपरंपरिक हषोल्लास के साथ मनाया गया
भोपाल में ईदगाह हिल स्थित ईदगाह और प्रसिद्ध ताजुलमस्जिद में हजारो की संख्या में मुस्लिम धर्मावंलंबियों ने नमाज अदा कीऔर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबहईदगाह स्थल पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी
जबलपुर के रानीताल स्थित ईदगाह में मुफ्ती ए आजममध्यप्रदेश हजरत मौलाना मोहम्मद महमूद अहमद कादरी ने नमाजअदा कराई
उन्होंने हाल ही में अजमेर शरीफ स्थित हजरत ख्वाजा साहब की दरगाहमें हुए बम विस्फोट की कडी निंदा की
राज्य के अन्य हिस्सों में भी ईद उल फ्ितर का त्यौहार परंपरागतरूप से मनाये जाने की सूचना है
देशमुख इंद्र प्रेम .2134वार्ता












Click it and Unblock the Notifications