जबलपुर में नर्मदा महोत्सव 25 से 27 अक्टूबर तक
जबलपुर 13 अक्टूबर .वार्ता. विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेडाघाट कीदूधिया रोशनी फैलाने वाली संगमरमरी चट्टानों के जबलपुर धुआंधर केकिनारे आगामी 25 से 27 अक्टूबर तक लोकप्रिय नर्मदा महोत्सवआयोजित किया जायेगा
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि महोत्सव तैयारियों कोअंतिम रूप देने के सिलसिले में आयोजित बैठक में संभागायुक्त अनिलश्रीवास्तव ने कहा कि अधिक लोगों को इस उत्सव में आकर्षति करनेके लिये व्यापक प्रचार..प्रसार किया जायें ् ताकि लोगों की रूचिभेडाघाट देखने में बने1तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव संस्कृति विभागतथा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है1 संभागायुक्त ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव मेंआने वाले राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का चयन किया जा चुका है1 लेकिन स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रशासन द्वारा उनके द्वारा दी जाने वाले प्रस्तुतियों के चयन हेतु एक समिति गठित की गयी है
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जबलपुर तथा आसपास के कलाकारोंद्वारा जो प्रस्तुतियां दी जायें ् वे उच्च स्तर की तथा समारोह की गरिमा केअनुरूप हों1 शरदोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं स्पर्धाओंका आयोजन किया जायेगा1 इनमें भेडाघाट में स्पाट पेंटिंग तथाफोटोग्राफी की प्रतियोगिताऐं मुख्य हैं1 इन प्रतियोगिताओं कोआयोजित करने के लिये निजी संस्थाओं से सहयोग लेने पर भी विचारविमर्श किया जा रहा है1 घोलप.आशा नंद1802 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications