नवाज ने ईद पर मुशर्रफ को लताडा. भुट्टो ने राजनीति पर चुप्पी साधी
इस्लामाबाद. 14 अक्टूबर. वार्ता. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ईद के अवसर पर अपने संदेश में जहां राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की सरकार पर करारे प्रहार किये वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी .पीपीपी. की प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने इस अवसर पर राजनीतिक मुद्दों पर चुप्पी साधे रखी और खुद को मानवीय मुद्दो तक ही सीमित रखा
पाकिस्तान मुस्लिम लीग .नवाज. पीएमएल एन. ने श्री शरीफ द्वारा सऊदी अरब से भेजे गये संदेश को यहां जारी किया1 श्री शरीफ ने संदेश में अफसोस जताया है कि सरकार ने रमजान की 27 वीं पवित्र रात को बमबारीकर महिलाओं और बच्चों समेत कई निदोष लोगों को मौत की नींद सुला दी है1उन्होंने पाकिस्तान की 17 करोड जनता से ईद के अवसर पर कबायली क्षेत्र के लोगोंे को दुख को नहीं भूलने की अपील की1 उनके अनुसार पाकिस्तान की आवाम सही मायने में ईद तभी मनायेगी जब मूल्य वृद्धि. बेरोजगारी. गरीबी. अन्याय. और अराजकता नहीं होगी
उधर पीपीपी ने भी सुश्री भुट्टो के दुबई से भेजे संदेश हो यहां जारी किया1लेकिन सुश्री भुट्टो ने अपने संदेश में राजनीतिक मुद्दों पर कुछ भी कहने से बचते हुए लोगों को केवल ईद की बधाई दी1 उन्होंने कहा कि ईद मनाते हुए हमें भूकंप से तबाह हुए पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हजारों लोगों के दुखदर्द को नहीं भूलना चाहिए1 उल्लेखनीय है कि सत्ता को लेकर जनरल मुशर्रफ और सुश्री भुट्टो के बीच नजदीकियों हाल के दिनों में बढी हैं
सुमन.सचिन.ति्रपाठी1309वार्ता












Click it and Unblock the Notifications