तालिबानियों ने 30 सुरक्षाकर्मियों को रिहा किया
मिरानशाह.13 अक्टूबर .वार्ता. पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान से अपह्रत 30 सुरक्षाकर्मियों को आज सुबह तालिबानियों ने रिहा कर दिया
सूत्रों के अनुसार स्थानीय तालिबानियों ने 40 दिन पहले 200 सुरक्षाकर्मियो का उस दौरान अपहरण कर लिया था जब वे दक्षिणी वजीरिस्तान में वाना से लढा जा रहे थे
सूत्रों ने बताया कि तालिबानियों ने आज 30 सुरक्षाकर्मियों को रिहा कर उन्हे उनके चार वाहन सौप दिये 1 तालिबानियों की गिरफ्त में अन्य सुरक्षाकर्मियो की सकुशल रिहाई के लिए भी प्रयास जारी है
देवेन्द्र सचिन प्रकाश1319वार्ता












Click it and Unblock the Notifications