पावागढ मंदिर में भगदड की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
वडोदरा. 14 अक्तूबर .वार्ता. गुजरात सरकार ने आज पंचमहल जिले में पावागढ पहाडी पर स्थित काली माता मंदिर में भगदड मचने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये1 इस घटना में 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गये
राज्य के गृह राज्यमंत्री अमित शाह ने यहां यह जानकारी दी1 उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी सिफारिशें होंगी1 श्री शाह के अलावा स्वास्थ्य एवं कानून मंत्री अशोक भट्ट ने भी घटनास्थल का दौरा किया1 ़ इस बीच मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पावागढ पहुंच रहे हैं1 उन्होंने भगदड में दर्शनार्थियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक लाख रूपया मुआवजा देने की घोषणा की है
इस बीच. कांग्रेस ने इस घटना की जांच के एक पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल भेजा है1 गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने बताया कि पंचमहल जिले के कांग्रेस अध्यक्ष पुरूषोत्तम पटेल की अगुवाई में गठित इस दल में पूर्व केंद्रीय मंत्री शांतिभाई पटेल. उदेसिंह बारिया. सी के रावलजी और राजेन्द्र पटेल शामिल हैं
प्रकाश.अजय नंद2005 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications