येदियुरप्पा की गुजरात के साथ ही कर्नाटक के चुनाव कराने की मांग

शिमोगा 14 अक्टूबर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने पूर्व सहयोगी जनता दल.सेकुलर. जद एस.के साथ फिर से गठजोड करने संभावना से आज इन्कार किया और गुजरात के साथ ही राज्य में शीघ्र चुनाव कराने की मांग की 1 श्री येदियुरप्पा ने यहां से 50 किलोमीटर दूर अपने पैतृक स्थान शिकारीपुर में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा लोगों से नया जनादेश हासिल करने को प्राथमिकता देगी क्योंकि जद.एस. के साथ फिर गठजोड करने का समय बीत चुका है 1 उन्होंने कहा.. जद.एस. के साथ फिर गठजोड करने का सवाल ही नहीं उठता और हमारी मांग है कि गुजरात के साथ ही राज्य में चुनाव कराए जाएं 1 .. श्री येदियुरप्पा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के साथ गोपनीय वार्ता करने की खबरों का खंडन करते हुए कहा.. मैं साफ तौर पर बताना चाहता हूं कि भाजपा ने जद.एस. से अपना नाता तोड लिया है और फिर से किसी भी तरह का गठजोड नहीं होगा 1.. उन्होंने कहा कि जद.एस. की धोखाधडी के खिलाफ अभियान का दूसरा चरण कल हावेरी से शुरु किया जाएगा 1 अजय.नीलिमा.प्रभु 2042वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+