सोनिया गांधी का रायबरेली दौरा 16 अक्टूबर से

लखनऊ 13 अक्टूबर.वार्ता. कांग्रेस अध्यक्ष एवं रायबरेली से सांसदसोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के तहतआगामी 16 अक्टूबर को रायबरेली आऐंगी

पार्टी प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आज यहां बताया कि अपनेदौरे के पहले दिन 16 अक्टूबर को श्रीमती गांधी रायबरेलीअमावां रोडपर बने 220 किलोवाट विद्युत उपकेंद्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगी

उन्होंने बताया कि वह दूसरे दिन आईटीआई गेस्ट हाऊस रायबरेली में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की 18 सडकों का उद्घाटन करेंगी

श्री सिंह ने कहा कि दौरे के अंतिम दिन 18 अक्टूबर को श्रीमतीगांधी डलमऊ में राजा डल पार्क का उद्घाटन करने के अलावा लालगंजके बैसवारा डिग्री कालेज में स्वास्थ्य मेला एवं लडकियों के छात्रावास भवन का उद्घाटन करेंगी

रंजीत.शिव.प्रभु 1827वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+