असम में सुरक्षा बलों ने तीन शक्तिशाली बम निष्क्रिय किये
सिलचर. 14 अक्टूबर .वार्ता. असम के कछार जिले में सोनई के नजदीक एक पुल के नीचे से बरामद तीन शक्तिशालों बमों को सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल .सीआरपीएफ. के जवानों ने आज निष्क्रिय कर दिया
पुलिस ने यहां बताया कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर सेना और सीआरपीएफ ने कल रात सोनई..मतिनगर..दिदारखुश रोड इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाकर सोनई नदी पर बने ठकुरिया पुल के नीचे से तीन देसी बम बरामद किये1 इससे अल्पसंख्यक बहुल सोनई इलाके में दहशत फैल गई
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी1 सेना के बम निरोधक दस्ते ने आज सुबह करीब दस बजे इन बमों को निष्क्रिय कर दिया1 किसी उग्रवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है1 पुलिस ने इलाके में गहन तलाशी अभियान छोड दिया है
कछार के पुलिस अधीक्षक सत्येन गोगोई ने बताया कि उग्रवादी संगठन ईद और दुर्गा पूजा के अवसर पर बराक घाटी में गडबडी फैलाना चाहते थे1 उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में सुरक्षा बढा दी गई है
प्रकाश रीता अजय रामलाल152
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications