सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार: पचौरी
बिलासपुर ्14 अक्टूबर .वार्ता. केन्द्रीय कार्मिक एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री सुरेश पचौरी ने संसद का ज्यादातर समय हंगामें की भेंटचढ़ने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए आज कहा कि सरकार विपक्ष केसाथ हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है
छत्तीसगढ के बिलासपुर से 25 किमी दूर कोटा मेंं एक कार्यक्रम में शामिल होने आये श्री पचौरी ने पत्रकारों से कहा कि हाल ही मेंसमाप्त हुए संसद के मानसून सत्र का करीब 43 से 45 प्रतिशत समयहंगामें और बहिर्गमन में ही व्यतीत हो गया जिसमें जनता की मेहनतके करोड़ों रूपये यूं ही बर्बाद हो गए 1 केन्द्रीय मंत्री ने इसे गंभीर चिन्ता का विषय बताते हुए कहा किसंसद जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस और चर्चा करने का मंच है और हरेकविषय पर चर्चा नियमों के अंतर्गत होनी चाहिए और हमारी संसद मेंबहस हमेशा से गरिमापूर्ण ढंग से होती भी आई है
उन्होने कहा कि सरकार अनेक बार सार्वजनिक रूप से कहा है किवह हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है 1 विपक्ष जिस विषय पर चाहेचर्चा कर सकता है. लेकिन संसद का कामकाज हंगामे में बर्बाद नहीं होवे यह सुनिश्चित करने में हमारा सहयोग करे
राजपूत आशा रामलाल1745वार्ता












Click it and Unblock the Notifications