पाकिस्तान में दो आतंकवादी मारे गये:सेना
इस्लामाबाद.14 अक्टूबर. रायटर. पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य शहर मीर अली के निकट एक सैन्य चौकी पर हमला करने के बाद भाग रहे तालिबान समर्थक दो आतंकवादी आज सैनिकों के साथ हुई ड़प में मारे गये
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल वाहिद अरशद ने यहां बताया कि अफगान सीमा के निकट एक सैन्य चौकी पर हमला करने के बाद भाग रहे दो आतंकवादियों को सैनिकों ने मार गिराया जबकि दो घायल आतंकवादी भागने में सफल हो गये
गौरतलब है कि आतंकवादियों से शांति समौता टूटने और राजधानी इस्लामाबाद की लाल मस्जिद पर हुई सैन्य कार्रवाई के बाद जुलाई से पाकिस्तान में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है
तालिबान समर्थक आतंकवादियों ने गत अगस्त से सीमावर्ती दक्षिणी वजीरिस्तान में 225 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना कर रखा है 1इस बारे में जनरल अरशद का कहना है कि सैनिकोें की सकुशल रिहाई के लिए प्रयास चल रहे है
देवेन्द्र रामलाल1733रायटर












Click it and Unblock the Notifications