आतंकवाद के खिलाफ लडाई में कोई कसर नहीं छोडेगे: कियानी
इस्लामाबाद.13 अक्टूबर.वार्ता. पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना उपप्रमुख जनरल अशफाक कियानी ने कहा कि अमरीकी के नेतृत्व वाली ..आतंकवाद के खिलाफ लडाई .. में पाकिस्तान के प्रयासों में कोई कसर बाकी नहीं छोडी जायेगी
जियो टीवी ने आज सेना की एक विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि जनरल कियानी ने कल पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर के दौरे के दौरान एक बार फिर से दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ लडाई में पाकिस्तान अपने प्रयासो में कोई कमी नहीं करेगा 1 उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद की समस्या का कोई हल नहीं निकल जाता पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ अपनी लडाई को जारी रखेगा
विज्ञप्ति में कहा गया कि जनरल कियानी ने वजीरिस्तान में उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में शामिल सभी कमांडरो को उग्रवाद को समाप्त करने के प्रयासो में कोई कमी नहीं छोडने के निर्देश दिये है
खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख जनरल कियानी ने आठ अक्टूबर को औपचारिक रूप से सेना के उपप्रमुख का दायित्व संभाला था
देवेन्द्र.सचिनमहेंद्र1116वार्ता












Click it and Unblock the Notifications