बालक के शव को सीने से लगाए बैठी है मां
फिरोजाबाद 13 अक्टूबर.वार्ता. इसे अंधविश्वास की पराकाष्ठा कहें याकुछ और 1 उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अपने बालक के पुनर्जीवित होने की आस लिए एक मां उसके शव को जमीन से निकालकर कल से सीने से चिपकाए बैठी है1 जिले के सिरसागंज कस्बे के सिरसागेट निवासी कृष्णकांत गुप्ताके दो माह के पुत्र ध्रुव की निमोनिया के चलते गत नौ अक्टूबर कोमृत्यु हो गयी थी1 परिजनों ने बालक के शव को वनखंडेश्वर मंदिर के समीप दफना दिया
बच्चे की मां का कहना है कि उसका बच्चा उसे सपने में जीवितदिखा जिसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने शव को जमीन से निकाला1 तब से उसकी मां अपने बच्चे के शव को गोद में लेकर बैठी है1 परिजनों ने कहा कि बालक के शरीर में गर्माहट थी और कुछ देर बाद बच्चे ने पेशाब भी किया
हालांकि सूचना मिलने पर बालक का इलाज करने वालेचिकित्सक ने घटनास्थल का दौरा किया और पुन: परीक्षण के बाद उसेमृत घोषति कर दिया1 चिकित्सकों के मुताबिक आज रात तक शव सेदुर्गन्ध आनी शु हो जाएगी
सं.शिव.प्रभु 1825वार्ता












Click it and Unblock the Notifications