भोपाल में काजी और नायब काजी के बीच विवाद का पटाक्षेप
भोपाल 13 अक्टूबर.वार्ता.मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद केठीक पहले मुस्लिम समाज के दो प्रमुख धर्मगुरूओं शहर काजी औरनायब काजी के बीच चर्चा के जरिए विवाद का आज शाम पटाक्षेप होने पर पुलिस प्रशासन सहित पुराने शहर के बाशिंदों ने भी चैन की सांस ली
पुराने शहर की मोती मस्जिद में कल शाम हिलाल कमेटी कीबैठक में दोनों के बीच विवाद के सामने आने पर उनके समर्थकों ने रातमें पुराने भोपाल शहर में जम कर बलवा और उत्पात मचाया1 इस दौरानपुलिस का एक निरीक्षक भी जख्मी हुआ
शहर काजी मोहम्मद अब्दुल लतीफ ने यूनीवार्ता से कहा कि शाम मोती मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के अन्य धर्मगुरूओं और प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी में नायब काजी अमीरउल्ला के साथ हुई चर्चा के बाद अब कोई गिला शिकवा नहीं रह गया है1 उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर कल ईदगाह पर परंपरानुसार नमाज की शुरूआत वह खुद कराएंगे जबकि तकरीर नायब काजी पढेंगे1 शहर काजी ने ईद के मौके पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह सभी की तरक्की और खुशहाली की कामना करते हैं
..संपादक शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें.. द्विवेदी.शिव नंद2007 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications