हिमाचल में तीसरे मोर्चे की अच्छी स्थिति: बसपा
शिमला 14 अक्तूबर .वार्ता. बहुजन समाज पार्टी .बसपा.की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने आज दावा किया कि राज्य में विधानसभा चुनाव के निकट आने के साथ ही तीसरा मोर्चा तेजी से उभररहा है
श्री सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ने न केवल मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की है बल्कि वह चुनाव अभियान की शुरूआत में भी आगे हैं 1 उन्होंने कहा कि पार्टी की उत्तर प्रदेश कीराजनीति प्रयोग का इस राज्य के चुनाव में भी उपयोग किया जायेगा
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.आेैर कांग्रेस ने इस राज्य के लोगों को ..बेवक ूफ् बनाया है और धोखा ..दिया है 1 उन्होंने जल्द चुनाव की घोषणा के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद किया
उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बसपा के मुख्यमंत्री केरूप में विजय सिंह मनकोटिया को उम्मीदवार बनाया है 1उन्होंने कहाकि भाजपा का अंदरूनी विवाद स्पष्ट दिख रहा है वहीं कांग्रेस भीमुख्यमंत्री के रूप में उम्मीदवार की घोषणा करने में विफ्ल रही है
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की 68 विधानसभा क्षेत्रों मेंउम्मीदवार खडा करेगी
अरूण.इंद्र.प्रभु 1924वार्ता











Click it and Unblock the Notifications