देशभर में पारंपरिक हषोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई ईद

नई दिल्ली. 14 अक्टूबर .वार्ता. देशभर में ईद उल फ्ितर का त्यौहारआज पारंपरिक हषोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया1 इस अवसर पर लाखों मुसलमानों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की तथा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी

राजधानी दिल्ली की फ्तेहपुरी शाही मस्जिद में शाही इमाम मौलाना मुफ्ती एम मुकर्रम अहमद के नेतृत्व में करीब दो लाख मुसलमानों ने कडे सुरक्षा इंतजामों के बीच नमाज अदा की1 इस अवसर पर अपने संबोधन में शाही इमाम ने कहा कि ईद क्षमादान. नैतिक विजय. शांति. सहयोग. भाईचारे और एकता का दिन है

उधर जामा मस्जिद में ईद के मौके पर सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये थे1 लोगों को माइक्रोफोन पर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा रही थी1 मस्जिद की आेर जाने वाली सभी सडकों पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था1 हालांकि इससे बावजूद लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मस्जिद में ईद की नमाज अदा की

इस अवसर पर मस्जिद के शाही इमाम ने देश और दुनिया में अमन कायम करने के लिए दुआ की तथा हिन्दू भाइयों को दशहरा और दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

देश के अन्य भागों में भी ईद..उल..फितर का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक हषोल्लास के साथ मनाया गया1 महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में ईद के अवसर पर लाखों मुसलमानों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की1 राजधानी मुंबई की जामा मस्जिद में मौलाना जुबैर पारकर के नेतृत्व में ईद की विशेष नमाज अदा की गई1 इस अवसर पर मौलाना पारकर ने कहा कि इस्लाम का अर्थ शांति और भाईचारा है

पूवोत्तर राज्य असम में भी ईद पूरे उत्साह के साथ मनाई गई1 इस अवसर पर मुसलमानों ने मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी1 दूसरे धमो के लोगों और राजनेताओं ने भी मुसलमानों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी

उधर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से मिली जानकारी के अनुसार अगरतला केन्द्रीय कारागार में बंद 18 कैदियों ने पूरे उत्साह और जोश खरोश के साथ ईद मनाई

प्रकाश अजय लखमी1804वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+