चटगांव में ट्रेन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत . 40 घायल
ढाका.13 अक्टूबर .वार्ता. बंगलादेश के दक्षिणपूर्वी शहर चटगांव में आज राजधानी ढाका जा रही एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गये
पुलिस और रेलवे सूत्रों ने बताया कि मीरेरसवारी तहसील के बोतदिया में सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर पार्वती एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गये 1इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य की यात्री की मौत चटगांव मेडिकल कालेज अस्पताल में हुई
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को मीरेरसवाली में मस्तानानगर स्वास्थ्य केन्द्र और चटगांव मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है
उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए दो ट्रेनों को मौके पर भेजा गया है
देवेन्द्र.सचिन.त्रिपाठी1230वार्ता












Click it and Unblock the Notifications