बंगलादेश में सात बम बरामद.चार संदिग्ध गिरफ्तार

ढाका.14 अक्टूबर.वार्ता. बंगलादेश में दक्षिणी जिले बर्कुना में पुलिस ने सात जिंदा बम बरामद कर बडी आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया1इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है

पुलिस ने कल देर रात इन बमों को बरामद करने के बाद निष्क्रिय कर दिया1पुलिस ने आतंकवादियों द्वारा इनका इस्तेमाल पवित्र त्यौहारों ईद और दुर्गा पूजा पर व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका जताई है1इसके बाद सरकार ने राजधानी ढाका सहित देश के अन्य इलाकों में धार्मिक त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाये जाने के लिये प्रशासन को सुरक्षा इंतजाम और ज्यादा कडे करने के निर्देश दिये हैं

इस बीच पुलिस ने बर्कुना में बम रखने और बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है1बम निरोधक दस्ते ने बमों के अधिक शक्तिशाली और घातक न होने की जानकारी दी1पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके किसी आतंकवादी संगठन से जुडे होने के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया

निर्मल.नंद2055 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+