सडक दुर्घटना में पुलिस उप निरीक्षक की मृत्यु
गोरखपुर 14 अक्टूबर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैन्ट क्षेत्रमें आज एक पुलिस उपनिरीक्षक की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गयी
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि क्षेत्र में रानीडीहा के समीप कैन्ट थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक नर्वदा सिंह .52. मोटरसाइकिलसे जा रहे थे कि सामने से आ रही एक जीप से भिडन्त हो गयी1 इस हादसे में श्री सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी1 उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार होगया लेकिन वाहन का नम्बर प्लेट घटनास्थल पर गिर गया1 पुलिस नम्बर प्लेट के आधार पर संभागीय परिवहन विभाग से संपर्क कर वाहन मालिक के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है1 सूत्रों के मुताबिक वाहन पर ै विधायक ै का बोर्ड लगा हुआ था लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनका सम्बन्ध किस दल से है
उपनिरीक्षक देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के डेहरी गांव का निवासी था
पुलिस ने शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
उदय आशा रामलाल1736वार्ता












Click it and Unblock the Notifications