ईद के मौके पर यूपी में हाई अलर्ट
लखनऊ, 14 अक्टूबरः उत्तर प्रदेश में आज ईद उल फितर का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.
इस अवसर पर भर में मुस्लिमों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदा की, बाद में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने अपने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईद के अवसर पर राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए है.
राज्य के सभी जिलों के ईदगाहों. मस्जिदों भीड भाड वाली जगहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी चौकस किया गया है. इस दौरान गोरखपुर जोन के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों की नेपाल से लगी 305 किमी. लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भी हाई एलर्ट घोषति कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications