कश्मीर में हषोल्लास के साथ मनायी गयी ईद
श्रीनगर 14 अक्टूबर ..वार्ता.. कश्मीर घाटी में रमजान के महीने के अंत में मनाया जाने वाला त्योहार ईद उल फ्ितर आज पारंपरिक तरीकों और हषोल्लास के साथ मनाया गया1 करीब 20 वर्ष बाद इस वष ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अता की गयी
श्रीनगर में आज का मौसम खुशगवार था1 लग रहा था कि जैसे मौसम भी ईद मना रहा हो1 तभी तो करीब 20 वर्ष के अंतराल पर श्रीनगर के पुराने इलाके में स्थित ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गयी1 इसी के साथ ऐतिहासिक हजरतबल दरगाह में भी ईद की नमाज अता की गयी1 इसी में मोहम्मद साहब के पवित्र बाल संरक्षित हैं
राज्य के करीब करीब सभी जिलों से ईद मनाने की खबरें मिल रही हैं1 लद्दाख डिवीजन एवं करगिल अंचल समेत दूर दराज के गांवों. कस्बों और शहरों से हार्दिक सौहार्द एवं पारंपरिक उत्साह के साथ ईद मनाने की खबर है1 सभी जगह रंग बिरंगे बच्चे इधर इधर चहकते घूम रहे हैं1 वे अपने रिश्तेदारों के यहां आ जा रहेे हैं जहां उन्हें ईदी मिल रही है1 गौरतलब है कि ईद के दिन बडे बुजुर्ग बच्चों को उपहार .मुख्यत: नकद. देते हैं. जो ईदी कहलाती है
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ले. जनरल .अवकाश प्राप्त. एस के सिन्हा. मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद. पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद एवं फ्ारूख अब्दुल्ला. नेशनल कांफ््रेस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती. माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद युसूफ् तारीगामी . विधानसभा के अध्यक्ष ताराचंद. विधान परिषद के अध्यक्ष गुलाम नबी लोन एवं राज्य मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों ने आम जन को ईद की बधायी दी1 ईद के अवसर पर अलगाववादी नेताओं ने भी लोगों को बधायी दी1 शिशिर सुरेश लखमी1414वार्ता












Click it and Unblock the Notifications